जीवन में हर्ष हो या संताप- स्मृति हो या सौभाग्य... जिनेन्द्र प्रभु की शांतिधारा से मिलती है चित्त को शांति विचारों में आती है स्पष्टता। नए मार्ग का सृजन होता है।शांतिधारा से पूरे विश्व का मंगल जुड़ा है और मुक्ति का मार्ग भी श्री महावीर जी क्षेत्र पर शांतिधारा के पुण्यार्जक बनकर आप स्वयं के माध्यम से लाखों भक्तों को शांतिधारा दर्शन के लाभ में सहभागिता निभा सकते हैं और अपनें भावों का समर्पण प्रभु चरणों मे कर सकते हैं अपनी सुविधा अनुसार तिथि-तारीख पर शांतिधारा के पुण्यार्जक बनकर ....भावों से प्रभु को नमन कर कीजिए पुण्य का सृजन। प्रतिदिन प्रातः 7:13 बजे पारस चेनल के माध्यम से अतिशयकारी श्री चाँदनपुर वाले बाबा के पावन दर्शन एवं शांतिधारा लाइव देखने का सौभाग्य पूरे विश्व के भक्त जनों मिलता है, भक्तजन श्री महावीर जी आकर एवं घर बैठे शांतिधारा के माध्यम से प्रभु चरणों मे अपने भाव समर्पण करते हैं । शांतिधारा के लिए विस्तृत जानकारी पं० श्री मुकेश जी शास्त्री से मोबाइल नम्बर 9828280480 पर प्राप्त की जा सकती है।
मन्दिर जी मे बाहर वाली वेदी पर अभिषेक के समय शांतिधारा हेतु बोली लगाई जाती है, ₹51,000/- या इससे अधिक राशि की बोली लेने वाले पुण्यार्जक परिवार को क्षेत्र द्वारा एक चांदी का कलश स्मृति स्वरूप भेंट किया जाता है। आप श्री महावीर जी आकर यह सौभाग्य भी प्राप्त कर सकते है।