जैनविद्या संस्थान (पुस्तकालय / वाचनालय)
कटला परिसर के पूर्वी भाग में स्थित है, यहाँ यात्रियों को विभिन्न पुस्तकें एवं ग्रन्थ पढ़ने को उपलब्ध कराये जाते हैं यहाँ पर 25269 पुस्तकें एवं ग्रन्थ हैं जिनमें दिगम्बर जैन साहित्य प्रचुर मात्रा में है। चारों अनुयोगों (प्रयमानुयोगों, करूणानुयोगों, चरणानुयोगों, द्रव्यानुयोगों) के लगभग समस्त ग्रन्थ उपलब्ध हैं। यहाँ पर लगभग 30 व्यक्यिों को एक साथ बैठकर अध्ययन करने की व्यवस्था है तथा यहाँ 90 प्रकार की पत्र-पत्रिकाएँ हैं जिनमें जैनधर्म एवं अन्य लौकिक व्यवहार से सम्बन्धित है जो दैनिक, पाक्षिक, मासिक, त्रैमासिक हैं। उपर्युक्त सभी सामग्री शोध करने वालों के लिए बहुत सहायक है।
जैन साहित्य उपलब्ध केंद्र
यह मंदिर जी के मैन गेट पर स्थित है यहा पर यात्रियों की सुविधा भगवान महावीर के रंगीन फ़ोटोज़ लेमिनेटेड फोटो गोल्ड प्लेटेड फोटो धोती दुपट्टा धार्मिक पुस्तके एवं क्षेत्रीय प्रकाशन उपलब्ध हैं | जैन साहित्य उपलब्ध केन्द्र खुलने का समय प्रात: 07.00 बजे से रात्रि 09.00 बजे तक